अमरोहा : किसान की फसल चौपट कर रहे आवारा पशु
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। दर्जनों बार शिकायत के बाद भी विभाग के स्तर से आवारा पशुओं से फसलों को बचाया नहीं जा पा रहा है। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान को फसल की रखवाली करने के लिए रात-दिन खेत …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर तहसील क्षेत्र के किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। दर्जनों बार शिकायत के बाद भी विभाग के स्तर से आवारा पशुओं से फसलों को बचाया नहीं जा पा रहा है। आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।
किसान को फसल की रखवाली करने के लिए रात-दिन खेत पर रहना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की गई है कि इन आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भेजवाया जाए। निराश्रित पशु खेतों में लहलहा रही फसलों को चौपट कर रहे हैं।
हसनपुर तहसील क्षेत्र के डगरौली, वाईखेड़ा, हथियाखेड़ा, अलीपुर, मिलक, रखेड़ा, भीमाठीकरी, शाहपुर, दौरारा, चिचोरा, दढ़ियाल, करनपुर खादर, खर पड़ी, रहरई, शिमथला आदि गांवों में निराश्रित पशुओं की भरमार हो गई है। ये छुट्टा पशु खेतों में कहर बरपा रहे हैं। झुंड के रूप में जिस खेत में घूस जाते हैं उसे बर्बाद कर देते हैं। ग्रामीणों ने निराश्रित पशुओं को पशु आश्रय स्थल पर संरक्षित कराने की मांग की है।
