बिजनौर : सड़क हादसे में कोचिंग जा रही छात्रा की मौत
बिजनौर /धामपुर, अमृत विचार। कोचिंग जा रही छात्रा की स्कूटी मोहल्ला चंपा देवी मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को आसपास के लोग निजी अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र …
बिजनौर /धामपुर, अमृत विचार। कोचिंग जा रही छात्रा की स्कूटी मोहल्ला चंपा देवी मंदिर के पास ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ंत हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को आसपास के लोग निजी अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
रानी बाग कॉलोनी निवासी कुमारी शिवांगी पांडे 24 वर्ष पुत्री मनोज पांडे अपने आवास से स्कूटी से पंजाबी कॉलोनी स्थित कोचिंग सेंटर जा रही थी। जब वह चंपा देवी मंदिर के पास पहुंची तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से स्कूटी की भिड़ंत हो गई। जिससे वह सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता मनोज पांडे अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी ।
परिजनों ने बताया कि शिवांगी ने बीटीसी, बीएड, टेट व यूपी टीईटी की परीक्षा पास कर ली थी। अब वह सुपर टेट की तैयारी कर रही थी। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मनोज पांडे को ढांढस बताते हुए हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया।
