सीतापुर: बैंक कर्मियों ने की दंपत्ति से अभद्रता व मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमलापुर/सीतापुर। रामपुर कलां इलाके के सर्वा जलालपुर गांव निवासी शांति देवी पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि उसका एक खाता आर्यव्रत बैंक शाखा सीता रसोई (मास्टर बाग) में काफी पुराना खाता संचालित है। जिसका कुछ भुगतान कराने वह सुबह गई थी। उसने बताया कि विड्रॉल भरकर वह अपनी बारी का इंतजार करने लगी। उसका आरोप …

कमलापुर/सीतापुर। रामपुर कलां इलाके के सर्वा जलालपुर गांव निवासी शांति देवी पत्नी मनोज कुमार ने बताया कि उसका एक खाता आर्यव्रत बैंक शाखा सीता रसोई (मास्टर बाग) में काफी पुराना खाता संचालित है। जिसका कुछ भुगतान कराने वह सुबह गई थी। उसने बताया कि विड्रॉल भरकर वह अपनी बारी का इंतजार करने लगी। उसका आरोप है कि शाम तीन बजे तक पैसा नहीं निकल पाया।

दूसरे लोगों को विड्रॉल दिया जा रहा था। इसका विरोध जब पीड़िता व उनके पति के द्वारा किया गया, तो आपस में विवाद होने लगा। उसने आरोप लगाया है कि इसी बीच फील्ड अफसर ने पीड़िता के पति को गला पकड़ कर थप्पड़ों से मारने लगे। साथ ही साथ बैंक के बाहर खदेड़ दिया। आए हुए ग्राहकों ने बताया कि ऐसा प्रकरण कई बार देखने को बैंक में मिला है।

यहां बैंक में दलालों की खूब बल्ले-बल्ले है। त्यौहार आते ही, बैंक में काफी भीड़ जमा होने लगती है। तब कई दलालों के द्वारा पैसे लेकर विड्रोल दिए जाते हैं, जिसकी सांठगांठ सीधे बैंक अधिकारियों से है। पीड़िता ने मास्टर बाग चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: एमआर टीके की दोनों डोज से खसरे से होता है बचाव, बच्चों को जरूर लगवाएं वैक्सीन

संबंधित समाचार