सीतापुर: विहिप ने की रास्ते से अंडे, मांस की दुकाने हटवाने की मांग
महमूदाबाद/सीतापुर। विश्व हिंदू परिषद महादेवपुरम महमूदाबाद की इकाई ने नवरात्रि से पहले मां संकटा देवी व परमहंस मंदिर मार्ग पर मांस व अंडा की दुकानें हटाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम महमूदाबाद को एक ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम ने मांस व अंडे की दुकानें मंदिरों के मार्ग से हटवाने का आश्वासन दिया है। विश्व …
महमूदाबाद/सीतापुर। विश्व हिंदू परिषद महादेवपुरम महमूदाबाद की इकाई ने नवरात्रि से पहले मां संकटा देवी व परमहंस मंदिर मार्ग पर मांस व अंडा की दुकानें हटाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम महमूदाबाद को एक ज्ञापन सौंपा है। एसडीएम ने मांस व अंडे की दुकानें मंदिरों के मार्ग से हटवाने का आश्वासन दिया है।
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष हरीश मिश्र, जिला सह प्रचार-प्रसार प्रमुख शिवम हिमालय श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष दक्ष पाण्डेय, बृजेश वर्मा, हार्दिक यादव, पिंटू कश्यप, रोहन मिश्र, कुंदन कश्यप, दिनेश पोरवाल, कुशाग्र गिरि, अंकुश मिश्र सहित कई अन्य विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील पहुंचे।
यहां पहुंचकर विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने एसडीएम दिव्या ओझा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी है कि नवरात्रि से पूर्व मां संकटा देवी व बन्नी स्थित परमहंस मंदिर जाने वाले मार्गों पर आसपास लगने वाली मांस व अंडे की दुकानों को अविलंब हटाया जाए।
विहिप कार्यकर्ताओं ने बताया कि मार्ग के आसपास अंडे व मांस की दुकानें लगी होने से श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि से पूर्व सभी धार्मिक स्थलों को जाने वाले रास्तों के आस-पास लगने वाली मांस व अंडे की दुकानें हटाए जाने की मांग की है। एसडीएम दिव्या ओझा ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: प्लेटफार्म पर ट्रेन आते ही लगाई छलांग, धड़ से अलग हुआ सिर, मौत
