लखनऊ: मार्बल व्यापारी से हड़पे 14 लाख रुपए, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोमतीनगर थाने में मार्बल व्यापारी से 14 लाख रुपए हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान के मालिक राम विजय चौहान ने रियल एस्टेट कम्पनी मालिक गंगा सागर चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विकल्पखंड निवासी राम विजय चौहान ने बताया कि उनकी शंकर मार्बल नाम से एक कंपनी है। विशालखंड-4 स्थित …

लखनऊ। गोमतीनगर थाने में मार्बल व्यापारी से 14 लाख रुपए हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान के मालिक राम विजय चौहान ने रियल एस्टेट कम्पनी मालिक गंगा सागर चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विकल्पखंड निवासी राम विजय चौहान ने बताया कि उनकी शंकर मार्बल नाम से एक कंपनी है। विशालखंड-4 स्थित भूमि सागर इंफ्रा के मालिक गंगा सागर चौहान ने वर्ष 2018 में उनसे 19 लाख रुपये का मार्बल लिया था, पर आरोपी ने केवल पांच लाख रुपये अदा किए।

शेष 14 लाख मांगने पर गंगा सागर मुकर गया। दबाव बनाने पर कुछ राशि का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। अंतत: उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है। गोमती नगर कोतवाली प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें; उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा, सोनिया गांधी को लिखा पत्र

संबंधित समाचार