बहराइच: अपना दल के विधायक पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे, टूटा वाहन का शीशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के नानपारा विधानसभा से अपना दल (एस) और भाजपा गठबंधन के विधायक राम निवास वर्मा मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस घर आ रहे थे। मटेरा में रात को दबंगों ने विधायक पर हमला कर दिया। हालांकि विधायक और चालक बाल बाल बच गए। वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के नानपारा विधानसभा से अपना दल (एस) और भाजपा गठबंधन के विधायक राम निवास वर्मा मंगलवार शाम को कार्यकर्ताओं से मिलकर वापस घर आ रहे थे। मटेरा में रात को दबंगों ने विधायक पर हमला कर दिया। हालांकि विधायक और चालक बाल बाल बच गए। वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

बहराइच के नानपारा विधानसभा से इस बार भाजपा और अपना दल (एस) के उम्मीदवार राम निवास वर्मा ने जीत दर्ज की है। मंगलवार शाम को विधायक अपने वाहन से असवा गांव से नरसिंह डीहा गए थे। रात आठ बजे के आसपास विधायक वापस अपने घर आ रहे थे। तभी मटेरा के पास एक विशेष समुदाय के तीन से चार लोगों ने ईंट से पथराव शुरू कर दिया। पथराव से विधायक के वाहन का शीशा टूट गया।

हमलावरों ने ड्राइवर सीट की तरफ से हमला किया। जिससे विधायक बाल-बाल बच गए। विधायक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मटेरा थानाध्यक्ष के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। अपराधियों की धर पकड़ शुरू कर दी है। विधायक के मुताबिक वह अल्प संख्यक बाहुल्य क्षेत्र से वापस घर आ रहे थे। तब हमला हुआ है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: एफएसडीए टीम ने निभाई औपचारिकता, रसगुल्ला और सरसों के तेल का लिया नमूना

संबंधित समाचार