बरेली: कर्नाटक कांफ्रेंस में डा. अदिती और डा. ऐश्वर्या को द्वितीय पुरस्कार मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल सांइसेज के प्रोस्थोडॉन्टिक विभाग के डॉक्टरों ने कर्नाटक के धारवाड़ में आयोजित तीन दिवसीय कांफ्रेंस में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार प्रोस्थोडॉन्टिक विभाग के पीजी द्वितीय वर्ष की डा. अदिती राठी और पीजी प्रथम वर्ष की डा. ऐश्वर्या को दिया गया। उनको यह पुरुस्कार …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल सांइसेज के प्रोस्थोडॉन्टिक विभाग के डॉक्टरों ने कर्नाटक के धारवाड़ में आयोजित तीन दिवसीय कांफ्रेंस में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह पुरस्कार प्रोस्थोडॉन्टिक विभाग के पीजी द्वितीय वर्ष की डा. अदिती राठी और पीजी प्रथम वर्ष की डा. ऐश्वर्या को दिया गया।

उनको यह पुरुस्कार एक मरीज की बाईं आंख जोकि म्यूकॉरमाइकोसिस यानि ब्लैक फंगस से ग्रसित होने पर संपूर्ण रुप से बेस सहित आई बॉल के साथ निकाल दिया गया था। बाद में विभाग के डॉक्टरों ने कैरेक्टराइिजेसन करके पुर्ननिर्मित आंख का रंग, रूप व आकार एक दम वास्तविक आंख की तरह कर दिया ।

इस आई प्राेस्थेसिस को बनाने में डॉ. रश्मि जोशी, डॉ. दरख्शां और विभागाध्यक्ष डा. मुकेश सिंघल और डॉ. चन्दना नायर ने विशेष योगदान दिया। डॉक्टरों की इस उपलब्धि पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. सत्यजीत नायक ने सराहना की।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बिना राशन के ही मनेगी गरीब कार्ड धारकों की होली

संबंधित समाचार