बरेली: 28 के बाद होगी पीएचडी के लिए शोध प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी के लिए शोध प्रवेश परीक्षा (आरईटी) की संभावित तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 28 मार्च से 5 अप्रैल के मध्य किसी भी तिथि पर आयोजित करायी जा सकती है। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत विवरण अपलोड किया …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की पीएचडी के लिए शोध प्रवेश परीक्षा (आरईटी) की संभावित तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 28 मार्च से 5 अप्रैल के मध्य किसी भी तिथि पर आयोजित करायी जा सकती है। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा का विस्तृत विवरण अपलोड किया जाएगा।

शोध निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने बताया कि अब तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 3 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। 20 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है। परीक्षा की संभावित तिथि निर्धारित कर दी है ताकि अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी कर सकें। परीक्षा बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, मेरठ, दिल्ली व एनसीआर के पांच केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से होगी।

उन्होंने बताया कि नौकरीपैशा लोगों के लिए पार्टटाइम पीएचडी के आवेदन भी लिए जा रहे हैं। इसमें भी काफी लोगों ने आवेदन किए हैं, हालांकि इसका आवेदन शुल्क और वार्षिक शुल्क अधिक है। इसमें आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग से 10 हजार और एससी-एसटी से 5 हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा है। इसमें प्रवेश का शुल्क एक लाख रुपये है और प्रति सेमेस्टर 50 हजार रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कर्नाटक कांफ्रेंस में डा. अदिती और डा. ऐश्वर्या को द्वितीय पुरस्कार मिला

संबंधित समाचार