लखनऊ: भव्य समारोह में दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी, पीएम मोदी के अलावा यह बड़े नेता रहेंगे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा अब योगी के शपथग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गई है। सूत्रों ने बताया कि योगी का दूसरी बार मुख्यमंत्री के लिए होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बेहद खास व भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। 21 मार्च को योगी की कैबिनेट राजधानी के अटल बिहारी …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा अब योगी के शपथग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गई है। सूत्रों ने बताया कि योगी का दूसरी बार मुख्यमंत्री के लिए होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बेहद खास व भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। 21 मार्च को योगी की कैबिनेट राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ ले सकती है। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा प्रदेश के सभी सांसद और स्टार प्रचारक भी मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि कि भाजपा ने 37 साल के लंबे अंतराल के बाद योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रचंड जीत हासिल की है। भाजपा के लिए यह जीत कई मायनों में बेहद खास है। इसे और खास बनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने पर जोर होगा। बताया जा रहा कि योगी के शपथ ग्रहण समारोह में सबी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाया जाएगा।बड़ा राजनैतिक रसूख रखने वाले चेहरों पर भी भाजपा का फोकस रहेगा।

योगी के कैबिनेट पूरी करेगी मिशन 2024

भाजपा प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल से 2024 में होने वाले आम चुनावों पर निशाना साध रही है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में तीन नाम भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहे कि क्या इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल भी किया जाएगा या नहीं। इसमें सिराथू से चुनाव हार चुके भाजपा के कद्दावर नेता केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा का नाम शामिल है। दोनों कद्दावर नेताओं के अलावा चर्चा में नाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का ठीक चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले स्वतंत्रदेव सिंह योगी सरकार में मंत्री थे।

यह चुनाव उनकी अध्यक्षता में ही लड़ा गया और बंपर तरीके से जीत हासिल हुई। इसके अलावा चर्चा रायबरेली की विधायक अदिति सिंह और भाजपा में हाल में शामिल हुई मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की है। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी कहते हैं कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में महिलाओं ने पार्टी में आस्था जताते हुए बंपर तरीके से वोट किया है, उसी लिहाज से मंत्रिमंडल में महिलाओं की भागीदारी भी होगी। इसीलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि अदिति और अपर्णा को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

अनुभव के साथ युवा चेहरों को मिलेगा अवसर

योगी मंत्रिमंडल में सुरेश खन्ना को फिर से मिलेगी अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। इसके अलावा सतीश माहाना , स्वतंत्र देव सिंह , सिद्धार्थनाथ सिंह , नंदी गुप्ता , सूर्य प्रताप शाही ब्रजेश पाठक , श्रीकांत शर्मा , आशुतोष टंडन , मोहसिन रजा, अनिल राजभर ,संदीप सिंह भी दोबारा मंत्री बन सकते हैं।

ये नए चेहरे हो सकते हैं मंत्रिमंडल का हिस्सा

असीम अरुण, जितिन प्रसाद, दयाशंकर सिंह , पंकज सिंह ,राजेश्वर सिंह , रामपाल वर्मा , अदिति सिंह , अपर्णा बिष्ट यादव और बेबरानी मौर्य।

यह भी पढ़ें: चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का दौर जारी, गोदियाल के बाद अजय कुमार लल्लू ने भी किया रिजाइन

संबंधित समाचार