कानपुर: एसबीआई मैनेजर के घर में हुई 28 लाख की चोरी, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। नौबस्ता के किदवईनगर-वाई ब्लाक निवासी एसबीआई के शाखा प्रबंधक के घर से सोमवार देर रात 28 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना के वक्त परिवार पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। सुबह उठने पर जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस, फोरेंसिक और डाग स्क्वायड ने छानबीन की। घर में …

कानपुर। नौबस्ता के किदवईनगर-वाई ब्लाक निवासी एसबीआई के शाखा प्रबंधक के घर से सोमवार देर रात 28 लाख रुपये की चोरी हो गई। घटना के वक्त परिवार पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। सुबह उठने पर जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस, फोरेंसिक और डाग स्क्वायड ने छानबीन की। घर में लगे सीसी कैमरे में तीन चोरों की फुटेज कैद हो गई।

गृह स्वामी जितेंद्र कुमार सिंह भौंती शाखा में प्रबंधक हैं। परिवार में पत्नी बबिता सिंह, दो बेटी अपेक्षा और अग्रिमा हैं। बबिता ने बताया कि सोमवार रात वह परिवार संग पहली मंजिल पर सो रहीं थीं। सुबह पांच बजे उठे और घर के काम करने के लिए नीचे पहुंचे तो दो कमरों के दरवाजे खुले मिले। सारा सामान बिखरा और अलमारी खुली थी।

अलमारी देखी तो उससे तीन लाख रुपये, करीब 25 लाख के जेवर, बच्चों के गुल्लक मे जमा रुपये, 100 अ‍ैर 10 की नई गड्डी आदि सामान चोरी था। मौके पर पहुंची नौबस्ता थाने की पुलिस ने जांच शुरू की तो घर में लगे चार सीसी कैमरे दिखे। पुलिस ने उसकी जांच की तो तीन चोरों की फुटेज कैद मिली। इसके बाद फोरेंसिक टीम को सूचना दी गई। दोपहर करीब 2:45 बजे फोरेंसिक टीम, और डाग स्क्वायड जांच करने पहुंचा। थाना प्रभारी अमित ने बताया कि  तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें; कानपुर: चुनावी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, हैलट में कराया गया भर्ती

संबंधित समाचार