इटावा: ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला आया सामने, कंपनी ने भेजा एक्टिवेटेड मोबाइल, ऐसे हुआ खुलासा
इटावा। जिले में ऑनलाइन शॉपिंग से हुई धोखाधड़ी मामले में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। फ्लिप कार्ट कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया। कस्टमर ने सैमसंग फोन की खरीदारी की थी। नए मोबाइल के बदले डेढ़ माह पूर्व एक्टिवेट फोन कंपनी ने भेजा। मोबाइल एन्ड्योरेंस करवाने पर खुलासा …
इटावा। जिले में ऑनलाइन शॉपिंग से हुई धोखाधड़ी मामले में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। फ्लिप कार्ट कंपनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया। कस्टमर ने सैमसंग फोन की खरीदारी की थी। नए मोबाइल के बदले डेढ़ माह पूर्व एक्टिवेट फोन कंपनी ने भेजा। मोबाइल एन्ड्योरेंस करवाने पर खुलासा हुआ है।
ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसमें सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नीरज जैन के द्वारा फ्लिपकार्ट ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनी से एक सैमसंग कम्पनी का 19 हजार का मोबाइल ऑनलाइन खरीदा गया था। 1 मार्च को इस मोबाइल को खरीदा गया था। जिसकी डिलीवरी 4 मार्च को कस्टमर को हुई थी। मोबाइल मीलने के बाद कस्टमर शहर के सैमसंग सर्विस सेंटर पर अपने मोबाइल का एन्ड्योरेंस करवाने के लिए गया तब उसको फोन यूज किया हुआ है इस बात का पता चल सका।
कस्टमर नीरज जैन ने बताया कि कई बार मैसेज, कॉल के माध्यम से फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर से सम्पर्क किया लेकिन वो लोग फोन के बदले दूसरा फोन या पैसा वापस देने से मना कर रहे हैं। जिसके बाद पीड़ित कस्टमर ने ऑनलाइन कंपनी के द्वारा धोखाधड़ी करने को लेकर कानूनी रास्ता चुना है। और मांग की है ऐसी धोखाधड़ी करने वाली कंपनी पर कार्यवाही की जाए और मुझे न्याय दिया जाए।
पढ़ें-आगरा: ‘बुलडोजर बाबा’ का मुस्लिम युवाओं में भी दिखा क्रेज, बनवा रहे हाथों में टैटू
