IPL 2022: मुंबई में मनसे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कैपिटल्स की बस में की तोड़फोड़, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022 ) के शुरू होने से पहले सभी टीमें मुंबई में एकत्र होने लगी हैं। मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाने हैं। इस सब के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर …

नई दिल्ली।  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022 ) के शुरू होने से पहले सभी टीमें मुंबई में एकत्र होने लगी हैं। मुंबई के तीन अलग-अलग ग्राउंड पर लीग मैच खेले जाने हैं। इस सब के बीच खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया।

राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के लिए खिलाड़ियों को लाने के लिए एक पांच सितारा होटल के बाहर खड़ी एक लग्जरी बसों की खिड़कियां तोड़ दीं। अधिकारियों ने बुधवार तड़के यह जानकारी दी। एमएनएस-वाहतुक सेना (ट्रांसपोर्ट विंग) के लगभग आधा दर्जन कार्यकर्ता आधी रात से पहले बस में घुस गए, उन्होंने बस के सामने अपनी मांगों के पोस्टर चिपकाए, नारे लगाए और खिड़कियों को तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने इन सभी लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि राज ठाकरे की मनसे द्वारा 2006 से लगातार ‘मराठी मानस पहले’ का मुद्दा चलाया जा रहा है। इसी बीच जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को लाने और छोड़ने का कॉन्ट्रैक्ट जब किसी अन्य को मिला तो उन्होंने बस पर हमला करते हुए तोड़फोड़ की। मुंबई पुलिस ने करीब 5-6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : बीसीसीआई ने बायो-बबल के लिए बनाए कड़े नियम, आईपीएल में एक गलती पर देने होंगे एक करोड़ रुपये

संबंधित समाचार