आगरा: होली और शब-ए-रात को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां, देखें रूट डायवर्जन की लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। शुक्रवार को होली के साथ मुस्लिमों की शब-ए रात भी मनाई जाएगी। एक ही दिन दोनों त्योदार होने के चलते प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिसवालों की छुट्टियां केंसल कर दी गई हैं। इसके साथ ही पीस कमेटी की मीटिंगें शुरू कर दी गयी हैं। होलिका दहन से पुलिस की ड्यूटी …

आगरा। शुक्रवार को होली के साथ मुस्लिमों की शब-ए रात भी मनाई जाएगी। एक ही दिन दोनों त्योदार होने के चलते प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिसवालों की छुट्टियां केंसल कर दी गई हैं। इसके साथ ही पीस कमेटी की मीटिंगें शुरू कर दी गयी हैं। होलिका दहन से पुलिस की ड्यूटी सख्त होनी है और होली के बाद शाम से शब-ए रात के चलते भी पुलिस को सारी रात मुस्तैद रहना है।

बता दें, शब -ए रात के चलते शाम 4 बजे से शहर में रुट डायवर्जन किया गया है। शाम 4 से 19 मार्च की सुबह 8 बजे तक शहर में नो एंट्री रहेगी। सभी चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी रहेगी और हुड़दंगियों पर तत्काल कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए हैं।

  • शाम 4 बजे से सुबह 8 बजे तक एमजी रोड पर सेंट जोन्स चैराहे से कलेक्ट्रेट तक साइकिल से कार और बस तक सभी वाहन प्रतिबंधित होंगे और पंचकुइयां से सुभाष पार्क व नालबंद जाने वाले रास्तों को भी वाहनों के लिए बन्द किया जाएगा।
  • फतेहपुरसीकरी से आने वाले वाहन पथौली नहर से होकर रुनकता होते हुए आगे जाएंगे।
  • ग्वालियर से आने वाले वाहन रोहता नहर से दिगन्त होते हुए एकता चौकी के रास्ते इनर रिंग रोड से आगे जाएंगे।
  • शमशाबाद,फतेहाबाद से आने वाले वाहन सैयां होते हुए ग्वालियर और पथौली रोहता नहर से जयपुर की ओर जाएंगे।
  • किसी भी तरह के नो एंट्री में प्रवेश के पास शाम चार बजे से सुबह आठ बजे तक मान्य नहीं होंगे।
  • मथुरा से आने वाले वाहन फिरोजाबाद की ओर जा सकेंगे और फिरोजाबाद व अलीगढ़ से जयपुर और ग्वालियर जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड के रास्ते गंतव्य को जाएंगे।

पढ़ें- मुरादाबाद : नगर निगम ने सात पानी की टंकियों पर भगवा रंग चढ़ाया, सपाइयों ने जताई आपत्ति

संबंधित समाचार