बरेली: दोहना रेलवे स्टेशन के पास पटरियों पर मिला ताला पड़ा हुआ संदिग्ध बक्सा, खोल कर देखने पर चौंके अफसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। त्योहारी सीजन नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन और रेलवे पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश और कड़े कर दिए जाते है। सभी जवानों को सतर्कता के साथ निगरानी के लिए कहा जाता है। जिससे किसी भी तरह की कोई घटना न हो सके। बुधवार को बरेली के दोहना रेलवे स्टेशन के पर एक …

बरेली, अमृत विचार। त्योहारी सीजन नजदीक आते ही पुलिस प्रशासन और रेलवे पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश और कड़े कर दिए जाते है। सभी जवानों को सतर्कता के साथ निगरानी के लिए कहा जाता है। जिससे किसी भी तरह की कोई घटना न हो सके। बुधवार को बरेली के दोहना रेलवे स्टेशन के पर एक अज्ञात बक्सा पड़ा होने की सूचना जीआरपी को मिली। सूचना मिलते ही अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। सभी बक्से को देखने के लिए भागे। संदिग्ध अवस्था में पड़े बक्से को भारी फोर्स के बीच खोला गया। मगर बक्से में रखी चीज को देखकर सभी दंग रहे गए।

बक्से में पड़े थे दो ताले
दरअसल, बुधवार सुबह जीआरपी को सूचना मिली कि दोहना रेलवे स्टेशन के पास एक संदिग्ध बक्सा पड़ा हुआ है। जिसमे दो ताले लगे हुए है। देखने से वह पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है। सूचना पर आनन फानन में जीआरपी पहुंची। सतर्कता के साथ बक्से को पहले चेक किया गया। बाद में उसे सतर्कता के साथ ही खोला गया। खोल कर देखने पर सभी चौंक गए। उस बक्से में सिर्फ फटे पुराने कपड़े ही थे। जिसके बाद जीआरपी ने चैन की सांस ली।

जांच में पता चला कि भिखारिन का था बक्सा
जीआरीप की जांच में पता चला कि वो बक्सा एक भिखारिन का था। जो मानसिक रूप से कुछ कमजोर है। वह अपना बक्सा लेकर ट्रेनों में सफर करती रहती है। वह किसी भी ट्रेन में गेट के पास ही बैठकर यात्रा करती है। मंगलवार रात को किसी तरह से उसका बक्सा वहां पर चलती ट्रेन से गिर गया था।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: एमएलसी सीट पर कलेक्ट्रेट में नामांकन शुरू, पहले दिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया

 

संबंधित समाचार