लखनऊ: राजधानी में होलिका दहन की तैयारियां हुईं पूरी, जानें शुभ मुहूर्त
लखनऊ। रंगों के त्योहार होली का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह ऐसा त्योहार है जब दुश्मन भी सभी गिले-शिकवे भूलाकर गले लग जाते हैं। राजधानी लखनऊ में सड़कों पर जगह-जगह पर लकड़ी इकट्ठी की गई है। होलिका दहन का मुहूर्त इस बार रात 9 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजे 13 …
लखनऊ। रंगों के त्योहार होली का सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। यह ऐसा त्योहार है जब दुश्मन भी सभी गिले-शिकवे भूलाकर गले लग जाते हैं। राजधानी लखनऊ में सड़कों पर जगह-जगह पर लकड़ी इकट्ठी की गई है। होलिका दहन का मुहूर्त इस बार रात 9 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजे 13 मिनट तक रहेगा।
राजधानी में होली का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। यहां कई दिन पहले से होली का त्योहार शुरू हो जाता है। कभी फूलों के साथ तो कभी अबीर-गुलाल और यहां तक की लठमार होली भी खेली जाती है। वहीं होली का यह अंदाज काफी निराला होता है।
इस त्योहार के लिए खासतौर पर लोग छुट्टी लेकर घर पहुंचके हैं और अपने के साथ होली का जश्न मनाते हैं। गौरतलब है कि साल का सबसे बड़ा और पहला त्योहार होली हिंदू पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होलिका दहन का मुहूर्त इस बार रात 9 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजे 13 मिनट तक रहेगा।
पढ़ें- चुनावी राजनीति पर सोशल मीडिया कंपनियों के ‘सुनियोजित प्रभाव’ पर विराम लगाया जाए: सोनिया गांधी
