सिक्योरिटी गार्ड की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
कानपुर देहात। जनपद के डेरापुर थानाक्षेत्र में सोते समय एक सिक्युरिटी गार्ड की धार दार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने एक विशेष सामुदाय से रंजिश की बात कही है। डेरापुर थानाक्षेत्र के मुंगीसापुर में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड नरेश …
कानपुर देहात। जनपद के डेरापुर थानाक्षेत्र में सोते समय एक सिक्युरिटी गार्ड की धार दार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने एक विशेष सामुदाय से रंजिश की बात कही है।
डेरापुर थानाक्षेत्र के मुंगीसापुर में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड नरेश कुमार का शव घर मे मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनों ने बतायाकि नरेश पांच साल से यहां रह रहे थे और उनका एक विशेष सामुदाय से कुछ वाद विवाद चल रहा था। मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने नरेश को सोते समय धार दार हथियार से हमला कर दिया । सुबह जब पड़ोस के लोगों ने देखा तो नरेश का शव खून से लतपत पड़ा था। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुँच गई। मां कौशल्या ने बताया कि एक सामुदाय से उनका विवाद चल रहा था। लेकिन किसी पर शक करना मुश्किल है।
नरेश के रिश्तेदार जग जीवन ने बताया कि उनकी मौत की सूचना पर वह यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि नरेश पर चाकू से कई वार किए गए हैं जिसमे गर्दन में चार से पांच घाव हैं। नरेश की किसी से कोई दुश्मनी नही थी किसी ने क्यों हत्या कर दी यह जानकारी नही है। डेरापुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य जुटाए हैं जिसपर जांच शुरू कर दी गई है। बहुत जल्द घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
पढ़ें-कार के इंजन को पानी से बचाव के लिए स्पेशल ‘कवर’ मुहैया कराएगी मारुति
