बरेली: पुलिस वाला बनकर दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी से टप्पेबाजी, करीब डेढ़ लाख की तीन अंगूठी उतरवाकर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को इज्जतनगर में दिन दहाड़े एक महिला के गले से चेन लूटने का मामला अभी थमा नहीं, कि तब तक शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके आलमगिरी गंज में एक ज्वेलर्स से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। दो बाइक सवारों ने खुद को पुलिस वाला बताकर शिव ज्वलर्स के मालिक अभिलाष …

बरेली, अमृत विचार। मंगलवार को इज्जतनगर में दिन दहाड़े एक महिला के गले से चेन लूटने का मामला अभी थमा नहीं, कि तब तक शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके आलमगिरी गंज में एक ज्वेलर्स से टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। दो बाइक सवारों ने खुद को पुलिस वाला बताकर शिव ज्वलर्स के मालिक अभिलाष अग्रवाल से तीन अंगूठी उतरवा ली और मौके से फरार हो गए। मामले में अभिलाष अग्रवाल ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की शिकायत की है। उधर, पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाशने के लिए सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। यह पूरी घटना गट्टूमल की दुकान के पास खंडसारी मंदिर के आस-पास हुई है।

एक युवक ने कहा कि साहब बुला रहे
अभिलाष ने बताया कि बुधवार जब वह सुबह अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे तो उसी वक्त बाइक सवार एक युवक ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उनसे कहा कि आपको साहब ने बुलाया है। जिसके बाद जब वह साहब से मिलने के लिए चाय की दुकान से मंदिर की ओर बढ़े चले। उन्होंने बताया कि वहां पहुचंने के बाद दूसरे युवक ने कहा, आप होली के त्यौहार पर अंगूठी पहन कर चल रहे हो। होली के हुड़दंग में कोई आपकी अंगूठियां उतरवा लेगा। इन्हें बैग में निकाल कर रखिए। इसके बाद भी वह उन्हें भांप नहीं पाए और उन्होंने अंगूठी निकालकर बैग में रख ली।

बैग चेक किया और उड़ा दीं तीनों अंगूठियां
पुलिस के मुताबिक अभिलाष ने बताया कि अंगूठियों को बैग में रखने के बाद दूसरे व्यक्ति ने उनका बैग चेक किया। इसी दौरान उनके बैग से तीनों अंगूठी और दुकान की चाबी निकाल ली। बाइक सवार युवकों के जाने के बाद अभिलाष ने अपना बैग खोला तो उसमें अंगूठी और दुकान की चाबियां नहीं थीं। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस आरोपियों की पहचान को आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: 12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, बच्चे बोले- थैंक्यू सरकार

 

 

संबंधित समाचार