बरेली: पारिवारिक कलह और बीमारी के चलते महिला ने किया सुसाइड, चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को एक महिला ने चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जब परिजनों ने महिला का शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। महिला …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार को एक महिला ने चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जब परिजनों ने महिला का शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया। महिला के सभी बच्चे बुरी तरह से चीख-पुकार मचा रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से कलह क्लेश रहता था। जिसकी वजह से उसने सुसाइड किया। बहरहाल मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक डिप्रेशन में थी महिला
दरअसल, बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली फराह का अपने पति फहीम से आए दिन झगड़ा होता था। पुलिस के मुताबिक घर में कलह क्लेश रहने की वजह से वह बीमार रहने लगी। जिसकी वजह से वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का भी शिकार होने लगी। इसी के चलते फराह ने मंगलवार देर रात अपनी चुन्नी से कमरे में लटके पंखे पर फंदा बनाया और उसमें फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब फराह को पंखे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: पुलिस वाला बनकर दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी से टप्पेबाजी, करीब डेढ़ लाख की तीन अंगूठी उतरवाकर फरार

 

संबंधित समाचार