फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए प्रशिक्षित हुए प्रशिक्षण, CMO सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बहराइच। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए के एमडीए अभियान चलाया जाना है। इसके लिए सीएमओ सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि फायलेरिया जानलेवा नही है लेकिन दीर्घकालीन विकलांगता में विश्व का दूसरा सबसे …
बहराइच। जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए के एमडीए अभियान चलाया जाना है। इसके लिए सीएमओ सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि फायलेरिया जानलेवा नही है लेकिन दीर्घकालीन विकलांगता में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने बताया फाइलेरिया अभियान में उत्तर प्रदेश के 51 जिलों में बहराइच भी शामिल है। ऐसे में बीमारी के खात्मे के लिए हर वर्ष एमडीए अभियान चलाया जाता है। जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाती है। पाथ संस्था के नोडल अधिकारी व प्रशिक्षक डॉ उदित मोहन ने फाइलेरिया के लक्षण ,पहचान व प्रबंधन की विस्तृत जानकारी देते हुए अभियान के बारे में बताया।
नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन की रणनीति दो बातों पर आधारित है, पहला एमडीए अभियान जिसमें पात्र व्यक्तियों को फायलेरिया रोधी दवा वर्ष में एक बार खिलाई जाती है। ताकि उन्हें फाइलेरिया न हो। दूसरा फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्तियों की पहचान कर बीमारी का प्रबंधन व उन्हें विकलांग होने से बचाना है।
इस मौके पर जिला मलेरिया अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित जनपद के समस्त सीएचसी अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीसीपीएम व डीआईओ मौजूद रहे।
