बहराइच: एमएलसी चुनाव के लिए सपा से अमर यादव ने किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। एमएलसी चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी ने नामांकन किया। समाजवादी पार्टी ने अमर यादव को विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बहराइच/श्रावस्ती के नामॉकन के दूसरे दिन अमर यादव …

बहराइच। एमएलसी चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी ने नामांकन किया। समाजवादी पार्टी ने अमर यादव को विधान परिषद चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। सहायक रिटर्निंग आफिसर द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र बहराइच/श्रावस्ती के नामॉकन के दूसरे दिन अमर यादव द्वारा समाजवादी पार्टी की ओर से नामॉकन पत्र दाखिल किया गया है।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने अमर यादव का नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान अन्य अधिकारी और प्रत्याशी के प्रस्तावक मौजूद रहे।

पढ़ें-रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने दिया बड़ा बयान, बोले-यूक्रेन के साथ वार्ता में ‘व्यापार जैसी भावना’ दिख रही

संबंधित समाचार