अयोध्या: अवध विवि की छात्रा नीलम ने कुश्ती में जीता कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। हरियाणा के भिवानी स्थित चौधरी वंशीलाल विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी छात्रा नीलम ने फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इसके पूर्व प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी पहलवानों ने तीन कांस्य पदक …

अयोध्या। हरियाणा के भिवानी स्थित चौधरी वंशीलाल विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की खिलाड़ी छात्रा नीलम ने फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इसके पूर्व प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी पहलवानों ने तीन कांस्य पदक जीते हैं।

कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय महिला कुश्ती प्रतियोगिता में छात्राएं भी अच्छा प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रही है। यह महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक व अनुकरणीय उदाहरण है।

इसके लिए उन्होंने टीम कोच सुभाष भारद्वाज को बधाई दी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो जसवंत सिंह व क्रीड़ा सचिव डॉ आशीष प्रताप सिंह ने खिलाड़ी छात्रा नीलम की इस उपलब्धि पर बधाई दी।

यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव: सपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की लिस्ट, 14 ‘यादव’ प्रत्याशियों पर लगाया दांव

संबंधित समाचार