हल्द्वानी: ट्रक की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू निवासी नितेश बृजवासी ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई गोपाल जोशी के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू निवासी नितेश बृजवासी ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई गोपाल जोशी के साथ बाइक से अपने घर सूफी भगवानपुर लौट रहे थे। रास्ते में नितेश बाइक रोक कर मोबाइल पर बात करने लगा और गोपाल बाइक से उतर कर लघुशंका करने लगा।

इस दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक और गोपाल को चपेट में ले लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक है। नितेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज