मुरादाबाद : रेलवे ने एक दिन में बिना टिकट यात्रियों से वसूले 37 लाख रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे द्वारा बिना टिकट के यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर एक दिन में 37 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई रेलवे के लिए खुद में रिकार्ड माना जा रहा है। होली पर्व के चलते ट्रेनों में सैकड़ों यात्री भीड़ का फायदा उठाकर बिना टिकट भी यात्रा …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे द्वारा बिना टिकट के यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर एक दिन में 37 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई रेलवे के लिए खुद में रिकार्ड माना जा रहा है।

होली पर्व के चलते ट्रेनों में सैकड़ों यात्री भीड़ का फायदा उठाकर बिना टिकट भी यात्रा कर रहे हैं। ऐसे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीआरएम अजय नंदन ने 15 मार्च को मंडल के सभी रेलवे स्टेशन व स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए। डीआरएम के आदेश पर सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के नेतृत्व में पूरे मंडल में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में रेलवे की टीम बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों से एक दिन में 37 लाख 56 हजार 20 रुपये का रिकार्डतोड़ जुर्माना वसूला। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 15 मार्च को हुई कार्रवाई रेल मंडल की अब तक की सर्वाधिक आय है। इसके पहले रेल मंडल में 2 नवंबर 2021 में एक दिन में रेलवे की टीम ने चेकिंग के दौरान 36 लाख 57 हजार 20 रुपए का जुर्माना वसूला था। उनका कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित समाचार