बिजनौर : अनियंत्रित बस झोपड़ी में घुसी, तीन घायल
बिजनौर/मंडावली,अमृत विचार। क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर झोपड़ी में जा घुसी। जिससे बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की देर रात मंडावली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे यूपी …
बिजनौर/मंडावली,अमृत विचार। क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बस ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर झोपड़ी में जा घुसी। जिससे बस में सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार की देर रात मंडावली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे यूपी उत्तराखंड बॉर्डर पर देर रात हरिद्वार की ओर से सवारी लेकर आ रही प्राइवेट बस जैसे ही यूपी उत्तराखंड के बॉर्डर के चेक पोस्ट के पास पहुंची तो अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और बस सड़क किनारे बनी झोपड़ी में जा घुसी।
जिससे बस में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में किसी की भी जनहानि नहीं हुई। बस में सवार तीन यात्री मामूली घायाल हुए थे। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस मामले में एसओ मंडावली नरेंद्र गौड़ का कहना है कि बस के ब्रेक फेल होने से बस झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है सभी लोग सुरक्षित हैं ।
