त्योहार में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई: डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने आगामी त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था करने के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान कोई भी नई परम्परा प्रारम्भ करने के लिए किसी को कोई अनुमति न दी जाये। सभी आयोजन निर्देशों का पालन करते हुये किये जायें। …

सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने आगामी त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था करने के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान कोई भी नई परम्परा प्रारम्भ करने के लिए किसी को कोई अनुमति न दी जाये।

सभी आयोजन निर्देशों का पालन करते हुये किये जायें। उन्होंने कड़े निर्देश दिये कि पूर्व में हुये किसी भी प्रकार के विवाद का निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही उस पर कड़ी निगरानी रखी जाये।

साथ ही अवैध शराब के विक्रय व निर्माण पर प्रभावी रोक लगाये जाने के निर्देश देते हुये डीएम ने कहा कि वाहन चालकों की भी सघन चेकिंग की जाये। शराब पीकर वाहन चलाने वालों व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को भ्रमणशील रहते हुये व्यापक रूप से निगरानी किये जाने के निर्देश दिये।

विद्युत आपूर्ति व चिकित्सा सुविधाओं के पर्याप्त सुनिश्चित करने के निर्देश भी डीएम ने दिये। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डाक्टर राजीव दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एनपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा सहित संबंधित उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें; बरेली: एडीजी कार्यालय में पुलिस अफसरों ने खेली होली

 

संबंधित समाचार