बदायूं: रोडवेज बस में घुसी ईको कार, चार की मौत, 8 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर तेज रफ्तार ईको कार टेंपो को ओवरटेक करते समय सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। ईको कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि एक घायल को बरेली …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर तेज रफ्तार ईको कार टेंपो को ओवरटेक करते समय सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। ईको कार चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि एक घायल को बरेली रेफर किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया । सभी लोग हरियाणा में मजदूरी करते थे।

हरिणाया राज्य के जिला दादरी से 10 मजदूर एक ईको कार यूपी 24 एएल 0986 बुक करके होली का त्योहार मनाने के लिए बदायूं में अपने घर आ रहे थे। थाना मुजरिया क्षेत्र में बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गांव मटकुली के पास एक टेंपो यूपी 81 सीटी 6740 को ओवरटेक करते समय ईको कार राजमार्ग पर खराब खड़ी रोडवेज बस यूपी 25 बीटी 3776 से जाकर पीछे से टकरा गई जबकि टेंपो खंती में पलट गया।

ईको कार में सवार कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला अल्फा सराय निवासी चालक परवेज (30) पुत्र असलम, थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर के टपल्लू (30) पुत्र शंकर, बलवीर (32) पुत्र राजपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि थाना उसहैत क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी दुर्वेश (25) पुत्र जसवीर की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।

कार में सवार गांव जमालपुर निवासी कन्यावती पत्नी दुर्वेश, सर्वेंद्र पुत्र ऋषिपाल, मुकेश, पुष्पेंद्र व धर्मेंद्र पुत्र धनपाल, पूजा पत्नी सर्वेंद्र, गांव शिब्बू नगला के हरभजन और टेंपो में सवार जिला अलीगढ़ के थाना छतारी क्षेत्र के गांव कीर्तिपुर के संदीप घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हरभजन की हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर किया गया।

हरियाणा के चरखी दादरी से मजदूरी करके कुछ लोगा होली के त्योहार के लिए घर आ रहे थे। थाना मुजरिया क्षेत्र में ईको कार खड़ी रोडवेज बस में टकरा गई। जिसमें चार लोगों की मौत हुई है।
– सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ठोस केमिकल युक्त रंग त्वचा को कर देंगे बेरंग

संबंधित समाचार