कन्नौज: होली पर वकीलों ने उड़ाया अबीर गुलाल, जमकर की मस्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। होली से एक दिन पहले तहसील में वकीलों ने सभी भेदभाव भुलाकर खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और भाईचारे का संदेश दिया। गुरुवार से तहसील में होली का अवकाश घोषित हो गया है। बुधवार को लायर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजपूत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने तहसील में होली मिलन समारोह का आयोजन …

कन्नौज। होली से एक दिन पहले तहसील में वकीलों ने सभी भेदभाव भुलाकर खूब अबीर-गुलाल उड़ाया और भाईचारे का संदेश दिया। गुरुवार से तहसील में होली का अवकाश घोषित हो गया है। बुधवार को लायर्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजपूत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने तहसील में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। तहसील में बने मंदिर परिसर पर सभी वकीलों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली मनाई। इस मौके पर भूपेंद्र स़िह,सतीश राजपूत, अतुल शर्मा, संजय शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव ,कलक्टर सिंह समैत अन्य वकील मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें; कानपुर: अखण्ड शिवधाम आश्रम की संचालिका ने पुलिस आयुक्त को दिया ज्ञापन

 

संबंधित समाचार