क्षय रोगियों को इलाज के लिए मिलेगी प्रोत्साहन राशि: करुणा शंकर मिश्र
रायबरेली। प्रदेश मुख्यालय से आई क्षय रोग निवारण की टीम ने क्षय रोगियों को नियमित दवा की सलाह देते हुए प्रोत्साहन राशि भी देने जी बात की है। बुधवार को रायबरेली के कंडौरा गांव के सक्रिय टीबी खोज अभियान का औचक निरीक्षण करने टीम आई थी।गांव के सक्रिय टीबी खोज अभियान का औचक निरीक्षण करने …
रायबरेली। प्रदेश मुख्यालय से आई क्षय रोग निवारण की टीम ने क्षय रोगियों को नियमित दवा की सलाह देते हुए प्रोत्साहन राशि भी देने जी बात की है।
बुधवार को रायबरेली के कंडौरा गांव के सक्रिय टीबी खोज अभियान का औचक निरीक्षण करने टीम आई थी।गांव के सक्रिय टीबी खोज अभियान का औचक निरीक्षण करने लखनऊ से आए राज्य लेखाकार विकास गौतम पहुंचे करीब एक घंटे तक घर घर जाकर सघन जांच की।
इस दौरान डिस्टिक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अभय मिश्रा जिला लेखाकार अनिल श्रीवास्तव वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सरकार कि क्षय रोग निवारण के लिए सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाए। वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र ने कहा कि बलगम की जांच बिल्कुल निशुल्क है, इलाज के दौरान 500 रुपए प्रतिमाह क्षत रोगी को दिया जाएगा। इस मौके पर सुपरवाइजर प्रेमलता आशा प्रेम शुक्ला एवं नीलम मौके पर मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें: रामपुर : 25 हजार के ईनामी पूर्व चेयरमेन अजहर खां ने मुरादाबाद में किया सरेंडर
