शिल्पा शेट्टी की मां की बढ़ीं मुश्किलें, जारी हुआ जमानती वारंट
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। एक्ट्रेस की मां के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने पर जमानती वारंट जारी हुआ है। अंधेरी कोर्ट ने शिल्पा, उनकी मां सुनंदा और बहन शमिता को एक व्यवसायी ने धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया था। परिवार ने समन …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मां की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। एक्ट्रेस की मां के खिलाफ 21 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने पर जमानती वारंट जारी हुआ है। अंधेरी कोर्ट ने शिल्पा, उनकी मां सुनंदा और बहन शमिता को एक व्यवसायी ने धोखाधड़ी के मामले में समन जारी किया था।
परिवार ने समन को सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। सोमवार को सेशन जज ए जेड खान ने शिल्पा और शमिता के खिलाफ मजिस्ट्रेट के आदेश पर रोक लगा दी। लेकिन उनकी मां को कोई राहत नहीं दी गई।
गौरतलब है कि सुरेंद्र शेट्टी और उनकी पत्नी सुनंदा शेट्टी इस फर्म में पार्टनर हैंl जज ने कहा कि ऐसा कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिया गया था, जो यह बताएं कि शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी भी इस कंपनी में शामिल हैl अब मंगलवार को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुनंदा शेट्टी को कोर्ट में गैरहाजिर रहने देने की राहत से इनकार कर दिया हैl अब उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया गया हैl यह मामला परहद आमरा ने दर्ज कराया हैl
पढ़ें- रुद्रपुर: जिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर ऐंठे सात हजार, वीडियो वायरल
