अयोध्या: मासूम से दरिंदगी मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाकर लोगों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में बुधवार रात एक मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने राजन मांझी नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से खून लगे कपड़े आदि भी बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय की ओर से मीडिया को …

अयोध्या। अयोध्या में बुधवार रात एक मासूम के साथ दरिंदगी के मामले में पुलिस ने राजन मांझी नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से खून लगे कपड़े आदि भी बरामद किए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय की ओर से मीडिया को बताया गया कि पीड़िता को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

वहीं गुरूवार को इस मामले को लेकर पुलिस पर एक अन्य आरोपी को छोड़े जाने का आरोप लगा कर लोगों ने राजसदन के समक्ष हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों का आरोप है घटनास्थल के पास भंडारे में टेंट लगाने आए व रेप की घटना को अंजाम देने वाले के बारे में टेंट मालिक को जानकारी थी लेकिन उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। लोगों की मांग है कि आरोपी की मदद करने वाले टेंट हाउस के मालिक को भी गिरफ्तार किया जाए। लोगों का दावा है कि घटना की जानकारी पूर्व में ही टेंट हाउस मालिक को थी।

घटना के बाद नाटकीय ढंग से आरोपी की तलाश में जुटा था टेंट हाउस मालिक। टेंट हाउस के मालिक को पूछताछ के बाद छोड़े जाने से लोग नाराज है। बताया जाता है कि खाकी अखाड़े के पास एक भंडारा आयोजित था, उसी में टेंट लगाने आए टेंट हाऊस के एक कर्मी ने यह हैवानियत भरी घटना अंजाम दी। कोतवाल देवेंद्र पांडेय के मुताबिक मुख्य आरोपी राजन मांझी को गुरुवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया। लोगों के आरोप के बारे में उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इंकार किया है।

पढ़ें-आजमगढ़: चेकिंग के दौरान शातिर लुटेरे गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी

संबंधित समाचार