पीलीभीत: ट्यूशन टीचर के नौकर ने बच्चियों से दिखाई दरिंदगी, गिरफ्तार
अमृत विचार, पीलीभीत। ट्यूशन टीचर के घर काम करने वाले शोहदे ने दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी दिखाई। बच्चियों को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत की गई। डरी सहमी हालत में बच्चियों के घर पहुंचने पर परिजन ने पूछा तो घटना का पता लगा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। शहर …
अमृत विचार, पीलीभीत। ट्यूशन टीचर के घर काम करने वाले शोहदे ने दो मासूम बच्चियों से दरिंदगी दिखाई। बच्चियों को निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत की गई। डरी सहमी हालत में बच्चियों के घर पहुंचने पर परिजन ने पूछा तो घटना का पता लगा। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर की एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी यात वर्षीय पुत्री बुधवार सुबह दस बजे मोहल्ला मुनीर खां के घर में उर्दू शिक्षा लेने गई थी। पड़ोस की छह वर्षीय बालिका भी गई थी। शाम पांच बजे बच्ची वापस घर पहुंची। वह डरी सहमी हालत में थी। इस पर उनसे पूछा गया तो पहले वह चुप रही और रोने लगी। मगर, जब कई बार पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ट्यूशन टीचर के घर काम करने वाले मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी शाहिद ने उन्हें नग्न कर अश्लील हरकत की।
विरोध करने पर डराता-धमकाता रहा। बच्चियों के रोने पर वह घबरा गया और धमकी देकर दोनों को भगा दिया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर देर शाम मामले की शिकायत की।जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्चियों का रात में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। दूसरे दिन आरोपी को चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें-
पीलीभीत: जशोदा देवी हत्याकांड में उलझी पुलिस, जांच के लिये लगाई गईं तीन टीमें
