सीतापुर: अंतर्जनपदीय गिरोह के दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। रामकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के रस्योरा के पास से अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से काफी मात्रा में चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का अनावरण किया है। पुलिस का कहना है कि …

सीतापुर। रामकोट पुलिस ने थाना क्षेत्र के रस्योरा के पास से अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से काफी मात्रा में चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का अनावरण किया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

रामकोट इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के सिलसिले में थाना क्षेत्र के ग्राम सुक्खापुरवा मोड़ रस्योरा गांव के बाहर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कमलापुर इलाके के सरौरा कलां निवासी मुश्ताक पुत्र पहाड़ी व कमलापुर इलाके के ही हमीरपुर गांव निवासी यशपाल गौतम पुत्र स्वर्गीय चौधरी शामिल हैं।

इनके कब्जे से पुलिस टीम ने 11 हजार नौ सौ रूपए की नकदी व करीब तीन लाख के जेवरात, पिकअप गाड़ी, मोबाइल, असलहे व कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर विजय कुमार, एसएसआई करूणेश सिंह, एसआई मनोज कुमार, हेड कांस्टेबिल हरीलाल, राकेश सिंह, आरक्षी भास्कर यादव, नितिन, लंकेश यादव आदि शामिल थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: अमीनाबाद में होलिका दहन से पहले होती है प्रतियोगिता, 43 सालों से चली आ रही यह खास परंपरा

संबंधित समाचार