बहराइच: हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस ने की छापेमारी, अपराधी हुआ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिस्ट्रीशीटर अपराधी काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस ने गुरुवार को होली पर्व को देखते हुए अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय जंग बहादुर यादव …

बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिस्ट्रीशीटर अपराधी काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर था।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में रूपईडीहा पुलिस ने गुरुवार को होली पर्व को देखते हुए अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय जंग बहादुर यादव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक सुरेश सिंह, जितेन्द्र कुमार की टीम नौवा गांव में छापेमारी की।

यहां से गांव निवासी दीपक पाण्डेय पुत्र राम लखन पाण्डेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दीपक पाण्डेय हिस्ट्री शीटर है। वह काफी दिनों से पुलिस की पकड़ से दूर था। रात में घर पर होने की सूचना से पुलिस ने घेराबंदी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके विरुद्ध कई मुकदमें दर्ज हैं।

यह भी पढ़े-उन्नाव: शहीदों के परिजनों संग विमल द्विवेदी ने बाँटी होली की खुशियां

संबंधित समाचार