मथुरा: कृष्ण की नगरी का बनारस की तर्ज पर होगा कायाकल्प, सांसद हेमा मालिनी ने पीएम से की मुलाकात
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का विकास अब बनारस की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाने की तैयारी की जा रही है। मथुरा के कायाकल्प के लिए यहां से सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। हेमा मालिनी ने पीएम मोदी के आवास पर मुलाकात करने के बाद उनको …
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का विकास अब बनारस की तर्ज पर किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाने की तैयारी की जा रही है। मथुरा के कायाकल्प के लिए यहां से सांसद हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है। हेमा मालिनी ने पीएम मोदी के आवास पर मुलाकात करने के बाद उनको एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों से जुडे़ मंदिरों का विकास करने का आग्रह किया है और उन्हें एक प्रस्ताव दिया है। हेमा ने प्रस्ताव में दानघाटी गोवर्धन, श्रीजी मंदिर बरसाना और वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर के विकास का कराने को पीएम मोदी से विनम्र आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें; पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई
