गाजियाबाद: खाली प्लॉट में पशु अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके के खाली प्लाट में पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भाजपाई वहां इकट्ठा होने लगे और धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों ने 24 घंटे के अंदर पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। लोनी विधायक …

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके के खाली प्लाट में पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते भाजपाई वहां इकट्ठा होने लगे और धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों ने 24 घंटे के अंदर पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पुलिस से बात कर रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भाजपाइयों से धरना खत्म करने की अपील की और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धरने को समाप्त कर दिया। एक बीजेपी नेता ने बातचीत में बताया कि करीब चार से पांच पशुओं की बलि दी गई है।

यह भी पढ़ें: भारतीय-अमेरिकी ‘ड्रीमर’ ने सांसदों से कहा, आव्रजन प्रणाली में बदलाव नहीं हुआ तो छोड़ना पड़ेगा देश

 

 

 

संबंधित समाचार