आज का राशिफल।18 मार्च, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज अपने करियर को लेकर थोड़ा असंतुष्ट रहेंगे। लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य निष्ठापूर्वक करेंगे। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का विचार बन सकता है। घर पर आज शान्तिपूर्वक समय बिताना उत्तम होगा। वृष आज बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास …

मेष

आज अपने करियर को लेकर थोड़ा असंतुष्ट रहेंगे। लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य निष्ठापूर्वक करेंगे। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का विचार बन सकता है। घर पर आज शान्तिपूर्वक समय बिताना उत्तम होगा।

वृष

आज बच्चे आज मस्ती के मूड में रहेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास सफल होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे जातक लंबी छुट्टी की मांग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ परिणामकारी है। स्पोर्ट्स और अन्य ललित कलाओं से जुड़े विषयों में विशेष रुचि ले सकते हैं।

मिथुन

आज चमड़ी में किसी तरह का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। परिजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। आज आपको अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क

आज व्यवसाय में बड़ी बिक्री होने की संभावना बन रही है। गम्भीर विषयों के अध्ययन का प्रयास करेंगे। दूसरों की सहायता करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऐसे रिश्तेदारों और मित्रों से बात हो सकती है जिनसे आपका सम्पर्क लगभग शून्य हो गया था।

सिंह

आज स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। आज शब्दों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें इससे विवादों से बचे रहेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

कन्या

आज सभी काम आपकी आशा के अनुरूप होते रहेंगे। व्यवसाय में पुराने अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पायेंगे। स्वादिष्ट भोजन व व्यञ्जनों का आनन्द उठायेंगे। जीवनसाथी के प्रति मन में गर्व की भावना उत्पन्न होगी।

तुला

आज विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत बातें फैला सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। आसपास के लोगों से अपने संबंध अच्छे रखें।

वृश्चिक

आज अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको पहले की गयी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहने वाला है। पुराना रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

धनु

आज घर के सदस्यों की सुख-सुविधाओं पर ध्यान दें। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन का भरपूर आनन्द लेंगे। नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बनाएंगें। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा।

मकर

आज धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। तीर्थ यात्रा का विचार बना सकते हैं। लोग आपके ऊपर काफी भरोसा करेंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करना उत्तम होगा। नई जॉब को लेकर योजना बना सकते हैं।

कुंभ

आज लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। धन को लेकर असंतोष की भावना रहेगी। पुराना रुका हुआ काम आपको तनाव का अनुभव करायेगा। अपरिचित लोगों के कारण परेशानी हो सकती है। दिनचर्या थोड़ी असंतुलित रहेगी।

मीन

आज आपकी मध्यस्थता से कई विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा करेंगे। दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी। आप जरूरतमन्द लोगों की मदद करेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी।