उन्नाव: बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक जख्मी
उन्नाव। शुक्रवार देर शाम दो बाइको की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक युवक जख्मी हुआ है जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा माखी थाना क्षेत्र के कोटरिया गांव के पास हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। …
उन्नाव। शुक्रवार देर शाम दो बाइको की आमने सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक युवक जख्मी हुआ है जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा माखी थाना क्षेत्र के कोटरिया गांव के पास हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सदर कोतवाली की मगरवारा चौकी क्षेत्र के भगाखेड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र (35) पुत्र छोटा होली मिलने मोल्हेखेड़ा निवासी अपने साढू रामचंद्र के घर गया था। शुक्रवार देर शाम साढू को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान चकलवंशी-सरोसी मार्ग पर कोटरहिया के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। हादसे में सुरेंद्र व दूसरी बाइक सवार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के दर्शनखेड़ा निवासी रिंकू पाल (28) पुत्र रामकेवल की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल रामचंद्र को जिला अस्पताल के भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
