पीलीभीत: नशे में धुत्त दबंगों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, तमंचा दिखाकर दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। होली की रात हुए हुड़दंग में नशे में धुत्त दबंगों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। वहीं उनके परिवार को  तमंचा दिखाकर धमकी भी दी। बता दें घटना गुरुवार रात की है। शहर के मोहल्ला तखान निवासी साधना ने बताया कि उसके पति रामौतार ई-रिक्शा चलाते हैं। मकान से कुछ दूरी …

पीलीभीत, अमृत विचार। होली की रात हुए हुड़दंग में नशे में धुत्त दबंगों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। वहीं उनके परिवार को  तमंचा दिखाकर धमकी भी दी। बता दें घटना गुरुवार रात की है। शहर के मोहल्ला तखान निवासी साधना ने बताया कि उसके पति रामौतार ई-रिक्शा चलाते हैं। मकान से कुछ दूरी पर ही होलिका दहन होना था। इसे लेकर पति होलिका स्थल पर गए थे।

इस बीच मोहल्ले के ही हनी, जग्गू समेत आधा दर्जन लोग आ गए और पति से गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई की गई और तमंचा दिखाकर धमकाया। जिसके बाद किसी तरह पति बचकर घर आये। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। हालांकि तब तक आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। वहीं घटना से हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़ें-

वायरल पोस्ट: सपा में रार से जुड़ी एक और पोस्ट वायरल, खलबली

 

संबंधित समाचार