Russia Ukraine War : यूक्रेन के सांसद का बड़ा आरोप- 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं का रेप कर उन्हें फांसी दे रहे रूसी सैनिक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन के सांसदों ने रूस पर बड़ा आरोप लगाया है। यूक्रेन की विपक्षी होलोस पार्टी की सांसद लेसिया वासिलेंको (Lesia Vasylenko ) का का कहना है कि रूसी सैनिक 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं और उन्हें …

कीव। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन के सांसदों ने रूस पर बड़ा आरोप लगाया है। यूक्रेन की विपक्षी होलोस पार्टी की सांसद लेसिया वासिलेंको (Lesia Vasylenko ) का का कहना है कि रूसी सैनिक 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं और उन्हें फांसी पर लटकाया जा रहा है। वहीं हिंसा से बचने के लिए कई महिलाओं ने यौन शोषण के बाद आत्महत्या कर ली थी। जबकि अन्य इतनी कमजोर थी कि वो रेप के बाद बच नहीं सकीं।

Image

लेसिया वासिलेंको ने कहा कि युद्ध के दौरान 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बलात्कार के बाद मार डाला गया या उन्होंने खुद अपनी जान ले ली। उन्होंने कहा कि मुख्य समस्या यह है कि पीड़ितों और परिवारों के पास अपने साथ हुए इस अन्याया के खिलाफ आगे आकर आवाज उठाने की ताकत या क्षमता नहीं है।

Image

सांसद ने आगे कहा कि जिन महिलाओं के साथ रेप किया गया उनमें से कुछ को भी फांसी दी गई है। उन्होंने कहा कि हम इस अन्याया के खिलाफ सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और युद्ध के दौरान हुए इस अपराध के मामले को हम ECHR में ले जाएंगे। उन्होंने सरकार से यूक्रेन के भीतर मानवीय सहायता प्रदान करने का आह्वान भी किया। ताकि, पीड़ितों को “उचित सहायता” दी जा सके।

ये भी पढ़ें : Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा- मारियुपोल थिएटर के मलबे से निकाले गए 130 लोग

संबंधित समाचार