हरदोई: लापता युवक का फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर से अचानक गायब हुए युवक का शव दूसरे दिन फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामल आत्महत्या का है,या हत्या का? पुलिस इन्हीं पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। बताते है कि सुरसा थाने के मोहकमपुरवा निवासी मिश्रीलाल का 25 वर्षीय पुत्र विकास बुधवार …

हरदोई। घर से अचानक गायब हुए युवक का शव दूसरे दिन फांसी पर लटका हुआ देखा गया। इसका पता होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामल आत्महत्या का है,या हत्या का? पुलिस इन्हीं पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

बताते है कि सुरसा थाने के मोहकमपुरवा निवासी मिश्रीलाल का 25 वर्षीय पुत्र विकास बुधवार की सुबह घर पर था। इसका बाद वह अचानक कहीं गायब हो गया। पहले तो घर वाले कहीं आस-पास होने की बात सोंच कर बैठें रहे। लेकिन धीरे-धीरे रात ढ़लती चली गई,तो घर वाले विकास की तलाश करने लगे। उसके यार-दोस्तों से पूछताछ की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

इसके बाद अगले दिन गुरुवार की सुबह गांव के बाहर एक बाग में चांदी के पेड़ में शव लटका होने की खबर ने सनसनी फैला दी। विकास के घर वाले बाग की तरफ दौड़ पड़े। वहां फांसी पर लटक रहें शव की शिनाख्त विकास के रूप में की गई। इस बारे में उसके घर वाले फिलहाल कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

उन्होंने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया। जबकि गांव के कुछ लोग विकास की मौत को आत्महत्या और कुछ हत्या से जोड़ रहें हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है। मामले की कई पहलुओं से जांच-पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें- बलिया: रंग लगाने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने धारदार हथियार से पड़ोसी पर किया हमला

संबंधित समाचार