ललितपुर: तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत
ललितपुर। जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम कडेसरा कलां के निकट बीती देर रात्रि तेज गति से झांसी से ललितपुर की ओर आ रही बाइक …
ललितपुर। जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम कडेसरा कलां के निकट बीती देर रात्रि तेज गति से झांसी से ललितपुर की ओर आ रही बाइक सड़क किनारे ट्रक से पीछे से जा टकराई।
इस हादसे में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिये उच्चीकृत स्वास्थ केन्द्र तालबेहट लायी। दोनों की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया, लेकिन झांसी ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत गई।
मृतकों की शिनाख्त कोतवाली तालबेहट के मोहल्ला चोबयाना निवासी राजकिशोर नामदेव व ग्राम बरीखुर्द निवासी नत्थू सिंह यादव के रूप में की गई।
पढ़ें- पीलीभीत: पूजा करने जा रहे परिवार पर हमला, युवक पर चाकू से किया वार
