Cricketers Holi: होली के रंग में रंगे खिलाड़ी, जमकर उड़ाया गुलाल, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर के लगभग खत्म होने के बीच और दो साल बाद देशभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी होली के रंग में रंगते हुए मौज मस्ती करते देखे गए। इतना ही नहीं खिलाड़ियों ने अपने फैंस के साथ इस दिन की तस्वीरें सोशल …

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी लहर के लगभग खत्म होने के बीच और दो साल बाद देशभर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी भी होली के रंग में रंगते हुए मौज मस्ती करते देखे गए। इतना ही नहीं खिलाड़ियों ने अपने फैंस के साथ इस दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ी होली खेलने के मामले में पीछे नहीं रहे। कप्तान ऋषभ पंत और स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने साथियों स‍ंग जमकर होली खेली।

आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत, यश धुल, ललित यादव, अक्षर पटेल और रिपल पटेल एक दूसरे को रंग और अबीर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंत ने यश को पीले और नीले समेत कई रंगों से रंग दिया।

हार्दिक पांड्या के साथ भाई क्रुणाल और केएल राहुल
होली के मौके का एक फोटो अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने भी शेयर किया। इसमें उनकी टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ भाई क्रुणाल और लखनऊ सुपरजॉयंट्स टीम के कप्तान केएल राहुल होली खेलते नजर आ रहे हैं।

अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी होली की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक अजिंक्य रहाणे की है, जिसमें वह अपनी बेटी को गोद में लिए दिख रहे हैं। केकेआर ने बाकी खिलाड़ियों की भी फोटोज शेयर कीं।

सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर लीजेंड सचिन तेंदुलकर ने भी जमकर होली खेली। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह रंगों से भरी थाली लिए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सचिन भी पूरी तरह रंगों से लिपटे नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा ने अपने फार्म हाउस पर भी जमकर होली खेली गई। हालांकि, धोनी की फोटो तो सामने नहीं आई।

भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला टीम इन दिनों वर्ल्ड कप खेलने के लिए न्यूजीलैंड में है। इसी दौरान टीम ने जमकर होली खेली।

भारत की महिला खिलाड़ी

ये भी पढ़ें : SA vs BAN 1st ODI : बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत, बने ये रिकॉर्ड

संबंधित समाचार