उन्नाव: सौ रुपये के लेन देन में अधेड़ की ली जान, पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। मांखी थाना क्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव में शुक्रवार को सौ रुपए गुम हो जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजन …

उन्नाव। मांखी थाना क्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव में शुक्रवार को सौ रुपए गुम हो जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में अधेड़ की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजन प्रधान पर चुनावी रंजिश में मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचे। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

दोनों में बहस होने लगी

थाना क्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव में शुक्रवार को होली पर्व पर ग्रामीण एक जगह एकत्र थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच सोहन (52) पुत्र श्याम लाल ने गांव के ही सरवन पुत्र राम नरायन पर रुपये निकालने का आरोप लगाया। इसी को लेकर दोनों में बहस होने लगी। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर दोनों को छुड़ा दिया। थोड़ी देर बाद दोनों फिर उसी बात को लेकर एक दूसरे से भिड़ गए। पिटाई के दौरान सोहन गभींर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी राज कुमार ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों से एसपी आफिस पहुंच कर हंगामा काटा। मृतका की पत्नी ऊषा ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव के ही राम नारायण पुत्र लउवा व उसके बेटों पवन और सरवन को नामित किया है। यही नहीं उसने थानाध्यक्ष माखी पर भी आरोपियों पर कार्रवाई न कर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

पढ़ें-ललितपुर: तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो की मौत

संबंधित समाचार