गाजियाबाद: बेटा-बहू ने पिता को कई दिनों तक रखा भूखा-प्यासा, चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
गाजियाबाद। जिले में ह्दय विदारक घटना सामने आई है, जो खून के संबंधों को तार-तार करती है। ताजा मामला मसूरी थानाक्षेत्र के वेब सिटी इलाके का है जहां एक बुजुर्ग पर पुत्र और बहू ने अत्याचार किया। पिता लकवाग्रस्त है इसके बावजूद उनको कई दिनों तक दोनों ने भूखा-प्यासा रखा। यहीं नहीं उनको कमरे में …
गाजियाबाद। जिले में ह्दय विदारक घटना सामने आई है, जो खून के संबंधों को तार-तार करती है। ताजा मामला मसूरी थानाक्षेत्र के वेब सिटी इलाके का है जहां एक बुजुर्ग पर पुत्र और बहू ने अत्याचार किया। पिता लकवाग्रस्त है इसके बावजूद उनको कई दिनों तक दोनों ने भूखा-प्यासा रखा।
यहीं नहीं उनको कमरे में भी बंद रखा। इसके साथ ही बीमार पिता को बेटा बहू ने दवाई के लिए भी नहीं पूछा। जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। फिलहाल इस मामले में पिता 71 वर्षीय हैरी फर्नांडिस ने बेटा और बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बेटा बहू के साथ साथ उनके दोस्तों पर भी अत्याचार करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: होलिका दहन की रात हुई युवक की हत्या, पुलिस को मिली कामयाबी, हत्यारोपी गिरफ्तार
