सहारनपुर में होली के दौरान हुई झड़पों में एक युवक की मौत, 15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रंगोत्सव के मौके पर कई स्थानों पर संघर्ष की घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए। नानौता थाने के ढाकादेई गांव में कल शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। गांव के 26 वर्षीय युवक बिंदुराज कश्यप की मौत हो गई। एक …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में रंगोत्सव के मौके पर कई स्थानों पर संघर्ष की घटनाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए। नानौता थाने के ढाकादेई गांव में कल शाम मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। गांव के 26 वर्षीय युवक बिंदुराज कश्यप की मौत हो गई। एक महिला समेत 15 लोग घायल हो गए। गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

थाना फतेहपुर क्षेत्र की शिव विहार कालोनी में कल दोपहर कार बैक करने के दौरान होली खेल रहे बच्चों से टकरा गई। इस बात को लेकर वहां कार मालिक सतीश पुंडीर से कहासुनी का मामला इतना बढा कि दो पक्षों के बीच जबरदस्त संघर्ष हो गया। बीच-बचाव करने के प्रयास में प्रमोद शर्मा, कुलदीप शर्मा, दिनेश पुंडीर, ब्रहमदत्त आदि घायल हो गए। हुडदंगियों ने मौके पर खडी दो गाडियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि ढाकादेई संघर्ष के मामले में 15 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार सुबह सात लोगों रजनीश, सोनू, ओमवीर, प्रताप, नीटू, जसबीर और अनिल को गांव ढाकादेई स्थित पहल सिंह के आम के बाग से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर: कश्मीर फाइल्स देखकर लौट रहे युवकों ने की नारेबाजी, नाराज समुदाय विशेष के लोगों ने किया चाकू से हमला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज