रायबरेली में पेड़ से टकराई कार, एक शख्स की हुई मौत, चार घायल
रायबरेली। सतांव क्षेत्र के रायबरेली-सेमरी मार्ग स्थित महराज खेड़ा गाँव के समीप शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे पहले पेड़ से टकराई फिर पलट गई। जिसमें सवार पाँच लोगों में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं ।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को …
रायबरेली। सतांव क्षेत्र के रायबरेली-सेमरी मार्ग स्थित महराज खेड़ा गाँव के समीप शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार कार साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे पहले पेड़ से टकराई फिर पलट गई। जिसमें सवार पाँच लोगों में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं ।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ एक की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवारजनों में कोहराम की स्थिति है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सेनी मजरे भीतर गाँव निवासी विजय कुमार पुत्र देशराज अपनी स्विफ्ट वीडीआई कार संख्या(जी जे 05 सी के 7201) में अपने पाँच अन्य साथियों के साथ सवार होकर दोपहर बाद पहले उदय नगर कॉलोनी गए वहाँ से सभी मिश्रखेड़ा गाँव होली मिलने जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे कार सवार सभी जैसे ही महराज खेड़ा गाँव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पलट गई।
कार के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार साजन उर्फ अन्ना निवासी सेनी, सर्वेश कुमार निवासी अकोहरिया, व राजनू उर्फ कल्लू पुत्र राम शंकर निवासी भीतरगाँव गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ राजनू उर्फ कल्लू की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं भदोखर के भुएमऊ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शुक्रवार देर शाम मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे सधई मजरे रतनसीपुर निवासी दिनेश कुमार 25 पुत्र कृष्ण कुमार बाइक से डीह की ओर जा रहा था।
तभी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे पायल पास के अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उसकी गंभीर दशा को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला चिकित्सालय ले जाते समय उसने दम तोड दिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
यह भी पढ़ें: होली मिलन कार्यक्रम में जनता व नेताओं से मिले अखिलेश, कहा- ये पर्व सभी में पैदा करे सौहार्द और प्रेम
