उन्नाव: चलती ट्रेन में वृद्धा की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। चलती ट्रेन में वृद्धा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। परिजनों की सूचना पर जीआरपी जब तक उपचार की व्यवस्था कराती वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। शव को रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंद्रप्रभा (65) पत्नी मुकेश कुमार निवासी दिल्ली परिवार के साथ प्रतापगढ़ जिला के मनगढ़ कुंडा स्थित आश्रम …

उन्नाव। चलती ट्रेन में वृद्धा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। परिजनों की सूचना पर जीआरपी जब तक उपचार की व्यवस्था कराती वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। शव को रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चंद्रप्रभा (65) पत्नी मुकेश कुमार निवासी दिल्ली परिवार के साथ प्रतापगढ़ जिला के मनगढ़ कुंडा स्थित आश्रम में दर्शन करने गई थीं। वहां से वे लोग ऊंचाहार एक्सप्रेस से लौट रहे थे। इस दरम्यान ट्रेन में महिला  की अचानक हालत बिगड़ गई। जब तक उन्हें उन्नाव स्टेशन  पर उतारा गया तब तक उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ जीआरपी अविनाश कुमार ने बताया कि सूचना पर महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों ने अचानक हालत बिगड़ने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: कपड़ा व्यवसायी को युवक ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कैमरे में कैद हुई गुंडई

संबंधित समाचार