इस्लाम का अहम हिस्सा है हिजाब: कल्बे जव्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद नकवी ने कर्नाटक राज्य में हिजाब विवाद में अदालत के फैसले पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह अदालत का बेहद सम्मान करते हैं लेकिन ऐसा महसूस होता है कि हिजाब के मसले को सही तरीक़े से समझने की कोशिश नहीं की गई। उन्होंने कहा कि …

लखनऊ। मजलिस-ए-उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद नकवी ने कर्नाटक राज्य में हिजाब विवाद में अदालत के फैसले पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वह अदालत का बेहद सम्मान करते हैं लेकिन ऐसा महसूस होता है कि हिजाब के मसले को सही तरीक़े से समझने की कोशिश नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि हिजाब शिक्षा हासिल करने में बाधा नहीं है, यह गलतफहमी और इस्लामोफोबिया की बदतरीन शक्ल है। उन्होंने कहा कि देश में जनता अपनी धार्मिक व सामाजिक पहचान के साथ जिंदगी गुजार सकती है तो फिर मुसलमानों की पहचान खत्म करने की कोशिश क्यों हो रही है।

उन्होंने कहा कि छात्राओं को हिजाब पहनकर स्कूलों में प्रवेश की अनुमति दी जाए और इस तरह के अनावश्यक मुद्दों को उठाने के बजाय, देश में विकास, समृद्धि और अंतर-धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: होली के जुलूस में युवक का हंगामा, पुलिसकर्मी को कॉलर पकड़कर खींचा

संबंधित समाचार