बरेली: कार की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। शनिवार सुबह केसरपुर निवासी असलम भाई फैजान और दोनों बेटे फरमान व अरमान के साथ बाइक से केसरपुर से बरेली आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर नवदिया झादे चौराहे पर फरीदपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार असलम …

बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। शनिवार सुबह केसरपुर निवासी असलम भाई फैजान और दोनों बेटे फरमान व अरमान के साथ बाइक से केसरपुर से बरेली आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर नवदिया झादे चौराहे पर फरीदपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक सवार असलम (35) और फरमान (6) की मौत हो गई, जबकि फैजान व अरमान घायल हो गए। चालक कार छोड़कर भाग गया। हाईवे पर भीड़ लग गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ठाकुरजी को लगाया जलेबी का भोग

संबंधित समाचार