हरदोई: नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता की मां ने की कोतवाली में शिकायत
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपनी 09 वर्षीय बालिका के साथ दो लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 09 वर्षीय पुत्री घर पर थी। उसी समय मोहल्ले के रहने वाले दो युवक उसकी पुत्री …
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपनी 09 वर्षीय बालिका के साथ दो लोगों पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 09 वर्षीय पुत्री घर पर थी। उसी समय मोहल्ले के रहने वाले दो युवक उसकी पुत्री को बुरी नीयत से पकड़कर अपने घर ले गए। उसी समय मोहल्ले के लोग चिल्ला पड़े। तो उपरोक्त दोनों आरोपियों ने उसकी पुत्री को छोड़ दिया। पीड़ित मां ने शाहाबाद कोतवाली में शिकायत करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
जिले में ट्रेन से कटकर 22 साल की युवती की दर्दनाक मौत
शनिवार शाम बालामऊ जँ रेलवे स्टेशन की डाउन लाइन पर एक 22 वर्षीय युवती की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। थाना माधौगंज के ग्राम परचल रसूलपुर निवासी गुड्डू गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री राखी गुप्ता की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय अनियंत्रित हो जाने से ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
राखी मेडिकल की पढ़ाई करती थी और शनिवार को अपने घर से परिजनों के साथ बालामऊ आई थी और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से बनारस जा रही थी। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से अनियंत्रित हो जाने से ट्रेन के नीचे चली गई और कटकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी बालामऊ ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही की।
पढ़ें-हरदोई: अशोक अग्रवाल भाजपा के जिले से MLC प्रत्याशी घोषित
